मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना बिहार आवेदन बिहार की राज्य सरकार द्वारा शुरू किया गया है। इस योजना के अनुसार राज्य में रहने वाली आर्थिक रूप से कमजोर लड़कियों की शादी के लिए सरकार द्वारा अनुदान राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना बिहार अप्लाई के तहत बिहार में रहने वाले आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के बीपीएल राशन कार्ड धारक परिवारों की लड़कियों को योजना का लाभ दिया जाएगा। लेकिन इसके लिए राज्य सरकार द्वारा कुछ पात्रता सुनिश्चित की गई है।
यदि आप इस पात्रता को पूरा करते हैं या आप इस योजना के पात्र हैं तो आप आसानी से इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, आपको बता दें कि कन्या विवाह योजना को लोक सेवा अधिनियम 2012 में शामिल किया गया है। यह योजना समाज कल्याण विभाग द्वारा चलाई जाएगी . Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana Bihar Apply इसके तहत लाभार्थी कन्याओं को 5 हजार की राशि एक मुश्त देने का निर्णय लिया गया है। अगर आप भी बिहार के मूल निवासी हैं और आप योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आवेदन कर सकते हैं।
Kanya Vivah Yojana Apply 2023
इस योजना के तहत बीपीएल परिवारों की लड़कियों को उनकी शादी के समय यह अनुदान राशि दी जाएगी। ताकि विवाह के समय इस राशि का उपयोग परिवार की आर्थिक सहायता के लिए किया जा सके। लेकिन योजना के अनुसार यह राशि उसी परिवार को दी जाएगी जिसमें लड़की की उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक हो और लड़के की उम्र 21 वर्ष से अधिक हो।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य लड़कियों के कम उम्र में विवाह को रोकना, बाल विवाह को रोकना और लड़कियों की शिक्षा पर जोर देना है। ताकि बिहार राज्य भी अन्य राज्यों की तरह विकास की ओर बढ़े। योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करना होगा। आज हम अपने लेख के माध्यम से आपको मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से जुड़ी सभी जानकारी देने जा रहे हैं, जानने के लिए लेख को अंत तक पढ़ें।
Kanya Vivah Yojana 2023 Eligibility
कन्या विवाह योजना 2023 के लिए आवेदन करने के लिए आवेदकों को निर्धारित पात्रता को पूरा करना होगा। जो आवेदक निर्धारित पात्रता को पूरा करते हैं, केवल वही लोग योजना का लाभ उठा सकते हैं। हम आपको बता रहे हैं बिहार कन्या योजना की पात्रता के बारे में। यह पात्रता इस प्रकार है-
- योजना में आवेदन करने के लिए बालिका की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
- लाभार्थी परिवार बिहार का मूल निवासी होना चाहिए।
- परिवार बीपीएल कार्ड धारक होना चाहिए।
- परिवार की वार्षिक आय 60,000 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- जिस लड़के से लड़की की शादी होगी उसकी उम्र भी 21 साल से कम नहीं होनी चाहिए।
Kanya Vivah Yojana 2023 Documents
जो उम्मीदवार मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरना चाहते हैं, उनके पास ये सभी दस्तावेज होने चाहिए। इन दस्तावेजों के आधार पर ही आप योजना आवेदन पत्र भर सकते हैं। ये दस्तावेज इस प्रकार हैं-
- आधार कार्ड
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- बीपीएल राशन कार्ड
- लड़की के जन्म की तारीख
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक खाता संख्या
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- लड़के और लड़की का जन्म प्रमाण पत्र या आयु प्रमाण पत्र
- दहेज का भुगतान न करने की स्व-सत्यापित घोषणा
Kanya Vivah Yojana 2023 Benefits
यहां हम आपको मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना बिहार आवेदन के विशेष लाभों की जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। अगर आप भी इस योजना के फायदों के बारे में जानने के इच्छुक हैं तो नीचे दिए गए बिंदुओं को पढ़ें –
- बिहार कन्या विवाह योजना के तहत बालिका के विवाह के समय 5 हजार की राशि दी जाएगी।
- सरकारी योजना का लाभ केवल बिहार के नागरिकों को ही मिलेगा।
- बीपीएल परिवारों की लड़कियों के लिए बिहार कन्या विवाह योजना के तहत लाभार्थी लड़की को 5,000 रुपये तक की राशि चेक या डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से भेजी जाएगी।
- योजना का लाभ लेने के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
- बिहार कन्या विवाह योजना के तहत बाल विवाह जैसे अपराधों को रोकने में मदद मिलेगी।
- लड़कियों की शिक्षा पर अधिक जोर दिया जाएगा।
- दहेज प्रथा पर रोक लगाना।
- बिहार कन्या विवाह योजना 2023 के लाभ: शादी के समय सरकार आपको चेक या डीबीटी के माध्यम से योजना की राशि देगी।
Kanya Vivah Yojana 2023 Purpose
जैसा कि आप सभी जानते हैं कि बिहार राज्य शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में बहुत पिछड़ा हुआ है, जिसके कारण यहां के लोग न तो अधिक शिक्षित हैं और न ही शिक्षा के प्रति जागरूक हैं, जिसके कारण लोगों की सोचने की क्षमता अभी भी बहुत कम है। लोग अपनी पुरानी सोच के होते हैं। यहाँ पर बालिका की शिक्षा को अधिक महत्व न देकर कम उम्र में ही उसका विवाह कर दिया जाता है जिससे बालिका की शिक्षा पूर्ण न हो सके तथा कम आयु में विवाह करना कानूनन अपराध है जिसके लिए, संविधान द्वारा बनाए गए नियम के अनुसार परिवार को इसकी कीमत चुकानी पड़ती है। जुर्माने या सजा का प्रावधान किया गया है।
ऐसी ही समस्या को ध्यान में रखते हुए सरकार ने यह योजना शुरू की है। ताकि लड़कियां अपनी पढ़ाई पूरी कर सकें और साथ ही सही उम्र में शादी होने पर सरकार शादी के समय आर्थिक सहायता देगी, जिससे लोगों में और जागरूकता आएगी। ताकि बिहार राज्य की साक्षरता दर में वृद्धि हो सके। इस योजना को लाकर राज्य सरकार ने दहेज जैसी कुरीतियों को रोकने का प्रयास किया है, जिससे लोगों की मानसिकता बदलने का पूरा प्रयास किया गया है।
Kanya Vivah Yojana 2023 Offline Apply
इच्छुक उम्मीदवार जो बिहार मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना बिहार आवेदन के लिए ऑफलाइन आवेदन करना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं। यहां हमने आपको कुछ आसान स्टेप्स के जरिए अप्लाई करने का प्रोसेस बताया है।
- सबसे पहले उम्मीदवार अपने ग्राम पंचायत या ब्लॉक में जाएं। (आप चाहें तो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर योजना का आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर प्रिंट आउट ले सकते हैं) ये फॉर्म वहां उपलब्ध हैं
- आपको आवेदन पत्र में दर्ज सभी जानकारी भरनी होगी। अगर आपको फॉर्म में कुछ समझ नहीं आ रहा है तो आप संबंधित स्टाफ से भी इस बारे में पूछ सकते हैं।
- उसके बाद आवेदन पत्र में दिए गए सभी दस्तावेजों को संलग्न करें।
- और जहां से आपने यह फॉर्म लिया था वहीं से यह फॉर्म जमा करें।
- यह प्रपत्र कर्मचारियों द्वारा आगे विभाग को दिया जाएगा।
- विभाग में अधिकारियों द्वारा दस्तावेजों की जांच की जाएगी और सत्यापन के बाद ही योजना का लाभ दिया जाएगा।
- इसके लिए योजना की राशि आपके सरपंच के माध्यम से आपको भेजी जाएगी अथवा यह राशि डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से बालिका के खाते में भेजी जाएगी।
Kanya Vivah Yojana 2023 Online Apply
जो इच्छुक उम्मीदवार योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, उनके लिए हम यहां आवेदन करने के कुछ स्टेप्स बता रहे हैं। आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अप्लाई कर सकते हैं। ये कदम इस प्रकार हैं
- सबसे पहले, उम्मीदवार लोक सेवा के अधिकार की आधिकारिक वेबसाइट serviceonline.bihar.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
- यहां आपको सिटीजन सेक्शन में जाकर सेल्फ रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद, आपको पंजीकरण करने के लिए एक फॉर्म मिलेगा, फॉर्म में अपना नाम, ई-मेल आईडी, मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें, राज्य का चयन करें और फिर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- आपकी स्क्रीन पर लॉगिन पेज खुल जाएगा। इसमें आपको अपनी ईमेल आईडी, और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा और उसके बाद आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, आपको ओटीपी दर्ज करना होगा और लॉगिन बटन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आप वापस होम पेज पर आ जाएंगे। आपको होम पेज पर आरटीपीएस सर्विसेज के सेक्शन में जाकर समाज कल्याण विभाग की सामाजिक सुरक्षा योजना सेवाओं पर क्लिक करना होगा। जैसा कि नीचे चित्र में दिखाया गया है।
- आपकी स्क्रीन पर कई योजनाओं के विकल्प दिखाई देंगे, आपको मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना बिहार आवेदन के लिए आवेदन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एप्लीकेशन फॉर्म दिखाई देगा। आपको आवेदन पत्र में पूछी गई सभी जानकारी दर्ज करनी होगी और उसके साथ सभी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। आवेदन पत्र का प्रारूप आप नीचे इमेज में देख सकते हैं।
- फॉर्म को पूरी तरह से भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- इस प्रकार आपका मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन पूरा हो जाएगा।
Kanya Vivah Yojana 2023 helpline
महिला एवं बाल विकास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट: http://wdc.bih.nic.in/
– हेल्पलाइन नंबर: 0612-2534096,2520695,2537843
- कन्या सुरक्षा योजना दिशानिर्देश – http://wdc.bih.nic.in .in/MKSYDetails.aspx
तो जैसा कि हमने आपको अपने लेख के माध्यम से बताया है कि आप कैसे मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना बिहार आवेदन का लाभ उठा सकते हैं और इससे संबंधित और भी जानकारी साझा की है। अगर आपको इस योजना से जुड़ी कोई अन्य जानकारी चाहिए या कोई समस्या है तो आप हमें नीचे कमेंट बॉक्स में मैसेज करके पूछ सकते हैं। उम्मीद है हमारे द्वारा दी गई जानकारी से आपको मदद मिलेगी।
Offical Website | Click Here |
Apply Link | Click Here |
Join Telegram | Click Here |